गोपेश्वर (चमोली)। भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार 27 अक्टूबर को बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचेंगे।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जानकारी देते हुए बताया कि उप राष्ट्रपति और भारत की वर्तमान में दूसरी महिला डॉ. सुदेश धनखड़ सहित 27 अक्टूबर को वायु सेना के विशेष विमान से सुबह 10ः30 बजे बदरीनाथ पहुंचेगे। इसके बाद 10ः45 से 11ः30 बजे तक बदरीनाथ मंदिर में पूजा और दर्शन करेंगे और 11ः45 बजे बदरीनाथ से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। उपराष्ट्रपति के बदरीनाथ दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बुधवार को समस्त अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को बदरीनाथ धाम एवं गौचर हेलीपैड पर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य समस्त व्यवस्थाएं चाक चैबंद करने के निर्देश दिए है। बैठक में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, सीडीओ डॉ. एलएन मिश्र, एडीएम डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. राजीव शर्मा, एसडीएम कुमकुम जोशी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!