शेयर करें !
posted on : December 21, 2020 5:51 pm
Independence Day 2026 Greetings

कर्णप्रयाग (चमोली)। औषधीय पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अनिल नौटियाल के राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार कर्णप्रयाग पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में रैली निकालकर पार्टी शीर्ष नेतृत्व और सरकार को आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट ने कहा कि पूर्व विधायक अनिल नौटियाल औषधीय पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष बनने से चमोली जिले में औषधीय जड़ी-बूटियों को लेकर किये जा रहे कार्य को गति मिलेगी। वहीं काश्तकारों को भी इसका लाभ मिल सकेगा। इस मौके पर डेरी फेडरेशन की अध्यक्ष रेखा बिष्ट, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, जिला महामंत्री समीर मिश्रा, नगर पालिका कर्णप्रयाग अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, गजेंद्र नयाल, प्रेम सिंह राणा, सुनील कुमार, नवीन नवानी, धीरेंद्र भंडारी, कैप्टन गैणा सिंह, महाबीर रावत, कुंवर कंडेरी, चन्द्रेश्वरी देवी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!