शेयर करें !
posted on : December 21, 2020 5:46 pm
Independence Day 2026 Greetings

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के नगर पंचायत पोखरी के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने सोमवार को नगर पंचायत के देवर वार्ड की विभिन्न समस्याओं को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ प्राथमिक विद्यालय देवर में जनससमयाये सुनी तथा उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

बैठक में देवर वार्ड की नालियों, सड़क, पानी, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय  सहित तमाम समस्याओं पर चर्चा हुई और ग्रामीणों ने अपने वार्ड की समस्याये रखी अध्यक्ष के सम्मुख रखा। अध्यक्ष देवर वार्ड की जनता को भरोसा दिया कि उनके स्तर से उनकी समस्याओ के निराकरण किया जाएगा। उन्होंने देवर में नालियों के निर्माण के साथ ही शौचालय निर्माण के लिए शीघ्र ही कार्रवाई किये जाने की बात की साथ ही जिन लाभार्थियों को अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भवन निर्माण की धनराशि नहीं मिली है उन्हें शीघ्र ही इसका लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वार्ड के भुतेरधार तोक से मोलफटा तक सड़क बनाने का आंगणन बनाकर शासन को भेज दिया जायेगा। संस्तुति मिलने पर कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। बैठक में अधिशासी अधिकारी रोशन पुण्डीर, जल संस्थान के अवर अभियंता योगेन्द्र ढौंडियाल, मयंक पंत, सभासद समुद्रा देवी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!