शेयर करें !
posted on : August 3, 2024 6:36 pm
Independence Day 2026 Greetings

देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के कोटेडा के ग्रामीणो ने गांव को बनने वाली मोटर सड़क का समरेखण बदने की मांग को लेकर विकास खंड कार्यालय के परिसर में शनिवार से धरना शुरू कर दिया है। 

गौरतलब है कि कोटेडा गांव को सड़क से जोड़ने के लिए वर्ष 2016-17 में सड़क स्वीकृत हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जहां से सड़क को गांव तक जोड़े जाने की बात की गई उससे कोटेडा गांव को लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीण सोबन राम बैंड से जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालय से होते हुए कोटीपार तक सड़क बनाने की मांग पिछले लम्बे समय से कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को देवाल विकास खंड मुख्यालय पर धरना दिया था तथा एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया था। शनिवार से ग्रामीणों ने अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया है।

पूर्व प्रधान खड़क राम, जगदीश राम का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरना देने वालों में मनोज राम, भवानी, नीलम, जसोदा, हीरा, साबुली, जूमली, जशवंत राम, रमेश, गिरीश, तारा, अशोक राम, सुरेश, प्रताप, कुंदन सिंह, हरीश आर्य आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!