शेयर करें !
posted on : January 27, 2025 5:56 pm
Independence Day 2026 Greetings

देवाल(चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के कोटेडा गांव में सोमवार को मैक्स वाहन पहुंचने पर ग्रामीणों ने वाहन चालक का तिलक लगा कर स्वागत किया और मिष्ठान वितरण किया। बोरागाड़-चौड-कोटेडा मोटर मार्ग दो करोड़ 59 लाख की लागत से बना है। इसकी लम्बाई 3.25 किमी है। 29 नवम्बर 2024 रोड निमार्ण शुरू हुआ। पीएमजीएसवाई दो माह में सड़क निर्माण पूरा किया गया है। सोमवार को कोटेडा गांव तक लोग मैक्स वाहन से पहुंचने पर ग्रामीणों ‌ने हर्ष व्यक्त करते हुए खुशी मनाई और वाहन चालक कलम सिंह कोटेडी को तिलक लगा कर स्वागत किया। इस मौके पर दिग्पाल गड़िया, गंगा सिंह, खुशाल सिंह बिष्ट, यशवन्त रावत, करन बिष्ट, मोहन कोटेडा, चंदन कोटेडी, मोहन कोटेडी, प्रतिमा देवी, लीला देवी, गंगा देवी, रोशनी देवी आदि ग्रामीण मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!