शेयर करें !
posted on : February 18, 2023 7:35 pm

पोखरी (चमोली)। जिले के पोखरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विवेकानंद नेत्रालय देहरादून की ओर से शनिवार को निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 40 लोगों के आखों से संबंधित रोगों की जांच की गई तथा 15 लोगों को नेत्र आपरेशन के लिए देहरादून ले जाया जा रहा है। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. हनुमंत पवार ने बताया नेत्र शिविर में 40 से अधिक लोगों की आंखों जांच कर निशुल्क दवाइयां दी गई और 15 लोगों की आंखों के ऑपरेशन के लिए विवेकानंद नेत्रालय देहरादून ले जाया जाएगा। इस अवसर पर नेत्र विशेषज्ञ डॉ. हनुमंत पंवार, अनूप पंवार आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!