शेयर करें !
posted on : July 22, 2024 10:43 am
Independence Day 2026 Greetings

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के विकास खंड पोखरी के हापला-कलसीर-नौली मोटर मार्ग शनिवार की रात्रि और रविवार की सुबह हुई भारी बारिश के कारण ढोगड़म, सोनताल के समीप वासआउट हो गई है। जिसके कारण नौली के ग्रामीणों का ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। यहां पर पैदल भी अवागमन नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के क्षतिग्रस्त होने और पैदल आवागमन न होने के कारण  क्षेत्र के इंटर कालेज गोदली आने छात्र स्कूल नहीं पहुंच पा रहे है।

ग्राम प्रधान सतेन्द्र नेगी ने पीएमजीएसवाई पोखरी से जल्द सड़क पर यातायात बहाल करने की अपील की गई। उन्होंने कहा दो दिनों में सड़क नहीं खुलती हैं तो ग्रामीणों के सामने संकट पैदा हो जायेगा।

इधर, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता परशुराम चमोली ने कहा ढोगडम और सोनताल के समीप जल्द सड़क पर यातायात बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!