शेयर करें !
posted on : December 28, 2020 7:28 pm
Independence Day 2026 Greetings

पोखरी (चमोली)। प्लास्टिक की खाली बोतलों में प्लास्टिक का कचरा भर कर उसे ईट के रूप में प्रयोग करने को लेकर सोमवार को पोखरी विकास खंड के दूरस्थ गांव गुडम में महिलाओं को पर्यावरण मित्र धनसिंह घरिया की ओर से जागरूक किया गया।

पेड़ वाले गुरूजी व पर्यावरण मित्र धन सिंह घरिया ने बताया कि पूरे देश के अंदर पाॅलीथिन उन्मूलन को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही प्लास्टिक के कचरे को उपयोग में लाने के लिए लोगों प्रेरित किया जा रहा है ताकि प्लास्टिक से पर्यावरण पर कोई दुष्प्रभाव न पड़े। इसी के तहत गुड़म गांव में महिला मंगल दल के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओ ंको प्लास्टिक की खाली बोतल में प्लास्टिक का  कचरा भर कर उसे ईट के रूप में प्रयोग किये जाने के  लिए प्रेरित किया गया। जिसको लेकर महिलाओं में खासा उत्साह दिखा। वहीं उन्होंने इसी दौरान महिलाओं के बीच एक प्रतियोगिता भी की जिसमें तीन मिनट में सबसे अधिक संतरे खाने वाली महिला को नगद पुरस्कार भी दिया गया। इस प्रतियोगिता में 40 महिलाओं ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान अंजू देवी, द्वितीय सावित्री देवी व तीसरा स्थान मनीषा देवी ने प्राप्त किया जिन्हें ग्राम प्रधान सज्जन सिह व महिला मंगल दल की अध्यक्ष सावित्री देवी ने सम्मानित किया। इस मौके पर एनएसएस के स्वयंसेवी संजय नेगी, सचिन, अभिषेक, लवली, नेहा, अपेक्षा आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!