शेयर करें !
posted on : December 28, 2020 7:25 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की स्थापना के 136वीं वर्षगांठ पर तिरंगा यात्रा निकाल कर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिला मुख्यालय गोपेश्वर में आयोजित तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं ने बस स्टेशन से गोपीनाथ मंदिर तक रैली निकाली। जिसके माध्यम से जनता को कांग्रेस के कार्यों की जानकारी आम जनता को दी गई। रैली के उपरांत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बोलते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति से लेकर वर्तमान समय तक कांग्रेस ने देश के विकास के लिए अहम भूमिका अदा की है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी से लेकर भारत की अखंडता बनाये रखने के लिए कांग्रेस के कई नेताओं ने अपना बलिदान दिया है जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही वह पार्टी है जिसके नेताओं ने आजादी की लड़ाई में अग्रीम पंक्ति में रह कर अहम भूमिका अदा की है। इस मौके पर देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी व मनमोहन सिंह के कार्यकाल को भी याद किया गया। तिरंगा यात्रा में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी, पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र लाल, ब्लाॅक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, प्रमोद बिष्ट, योगेंद्र सिंह बिष्ट, संदीप भंडारी, वाईएस बत्र्वाल, हरेंद्र राणा, रविंद्र नेगी, अनीता नेगी, उषा फरस्वाण, अरूणा डंडवासी, लीला रावत, राहुल कुमार, जगत लाल, राजेंद्र लाल आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!