शेयर करें !
posted on : September 9, 2021 5:12 pm

कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग विकास खंड के ग्राम चैकी में एसबीआई आर सेटी की ओर से महिला समूहों को डेयरी ओर वर्मी कंपोस्ट बनाने की विधि का दस दिवसीय प्रशिक्षण गुरूवार से आरंभ हो गया है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए आर सेटी के निदेशक अखिलेश कुमार ने कहा कि महिला समूहों को डेयरी और वर्मी कंपोस्ट बनाने का प्रशिक्षण बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। उन्होंने कहा कि डेयरी व्यवसाय तथा वर्मी कंपोस्ट एक दूसरे से जुडे़ हुए है। और इन दोनों की शुरूआत एक साथ की जा सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जैविक खेती को प्रोत्साहन के साथ ही लोगों ो जैविक उत्पाद अपने खाने-पीने में उपयोग लाने की सलाह दी जा रही है ताकि हमारा स्वास्थ्य ठीक रहे है। ऐसे में वर्मी कंपोस्ट एक मील का पत्थर साबित हो सकता है। उन्होने बताया कि गाय के गोबर से वर्मी कंपोस्ट तैयार कर उसे खाद के रूप में बाजार में बेचा जा सकता है अथवा स्वयं की खेती में उपयोग मं लाया जा सकता है। इस अवसर पर निदेशक अखिलेश कुमार. कार्यक्रम समन्वयक देवेंद्र सिंह राणा, गजेंद्र गैरोला आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!