शेयर करें !
posted on : September 9, 2021 5:11 pm

गोपेश्वर (चमोली)। युवा कांग्रेस ने जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर भरे जा रहे एएनएम के पदों पर धांधली किये जाने का आरोप लगाते हुए मानकों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया अपनाने की मांग को लेकर गुरूवार को मुख्य चिकित्साधिकारी गोपेश्वर को एक ज्ञापन सौंपा है।

युवा कांग्रेस के बदरीनाथ विधान सभा के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग चमोली में एनएचएम में संविदा के आधार पर एएनएम की भर्ती की जा रही है। विभाग की ओर से इस भर्ती प्रक्रिया के लिए एक आउट सोर्सिंग कंपनी को इसका दायित्व सौंपा गया है। कंपनी की ओर से बिना नियमों के भर्ती प्रक्रिया अपनाते हुए अभ्यर्थियों के चयन के लिए स्वास्थ्य विभाग चमोली को सूची भेजी है। उनका कहना है कि इस सूची में कई ऐसे अभ्यर्थियों को छोड़ा गया है जो मानको को पूरा करते है। इससे साफ जाहिर है कि आउट सोर्सिंग कंपनी भर्ती प्रक्रिया में मानकों की अनदेखी कर रही है जिसका यूथ कांग्रेस विरोध करती है। उन्होंने कहा कि यदि मानकों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया नहीं की जाती है तो जिले में आंदोलन चलाया जाएगा। इस मौके पर विकास जुगरान, अरविंद नेगी, संदीप नेगी, मुकुल बिष्ट, संदीप भंडारी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!