गौचर (चमोली)। जिले के गौचर में रविवार को ईट राइट इंडिया अभियान के तहत रावल नगर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को स्वस्थ रहने के बारें में जानकारी देने के साथ ही एनएसएस के स्वयं सेवकों ने जागरूकता रैली भी निकाली।

रावल नगर में आयोजित कार्यशाला में आंगनबाड़ी, महिला मंगल दल और एनएसएस के स्वयं सेवको ने भाग लिया। कार्यक्रम में इट राइट इंडिया के बारें में जानकारी देते हुए बताया गया कि यह अभियान 16 अक्टूबर 2018 को विश्व खाद्य दिवस के दिन से प्रारंभ हुआ है। सौ दिनों से अधिक चलने वाली इस रिले साइकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य पूरे देश भर में लोगों को इट राइट इंडिया के बारे में संदेश देना है और स्वस्थ भारत के सपने को साकार करना है।  कार्यक्रम में जनमानस को जानकारी दी गई कि अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रतिदिन व्यायाम, योगा करने के साथ ही स्वच्छ और साफ खाने का प्रयोग करें। इस मौके पर पोस्टर और नुक्कड नाटक के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस जिला समन्वयक डा. सुमन ध्यानी, कार्यक्रम अधिकारी विजय लक्ष्मी देवली, आंगनबाड़ी कार्यकत्री रेखा नेगी, वार्ड पार्षद, अंजनी नेगी, महिला मंगल दल की अध्यक्षा अनीता देवी ने अपने विचार रखें।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!