शेयर करें !
posted on : June 28, 2023 10:38 pm

हरिद्वार। सोशल मीडिया पर छाने के लिए डीजे की डांस फ्लोर पर तमंचे से हवाई फायर करना युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उसका चालान कर दिया है। पुलिस ने आरोपित के पास से तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है।

घटनाक्रम के मुताबिक 25 जून को पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर दरेड़ा में शादी समारोह में एक युवक ने डीजे के डांस फ्लोर पर रील्स बनाने के लिए तमंचा लहराकर हवाई फायर किया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कार्य करते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपित युवक जातिराम उम्र 23 वर्ष पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम पीथपुर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के पास से तंमचा व 01 जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!