शेयर करें !
posted on : December 7, 2020 6:28 pm
Independence Day 2026 Greetings

औली से अपने चार सार्थियों के साथ वापस लौट रहा था पर्यटक

कर्णप्रयाग (चमोली)। अपने चार दोस्तों के साथ औली से वापस लौटा युवक कर्णप्रयाग संगम से लापता हो गया है। बताया जा रहा है कि लापता पर्यटक नदी किनारे फोटो शूट कर रहा था। इस दौरान पैर फिसलने से पर्यटक नदी में जा गिरा और लापता हो गया। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है।

थानाध्यक्ष गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर में सूचना मिली कि संगम से कोई पर्यटक नदी में बह गया है। शर्मा ने बताया कि लखनऊ निवासी स्वतंत्र प्रिय (36) पुत्र केके शुक्ल अपने तीन-चार दोस्तों के साथ औली घूमने आया था। सोमवार को वापसी में कर्णप्रयाग के अलकनंदा और पिंडर के संगम पर फोटो शूट कर रहे थे। इस दौरान स्वतंत्र प्रिय पैर फिसलने से नदी में बह गया। शर्मा ने बताया कि युवक को खोजने के लिए एसडीआरएफ और पुलिसे नदी में रेस्क्यू अभियान चला रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!