शेयर करें !
posted on : November 16, 2020 9:42 am
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर / बदरीनाथ (चमोली)। चमोली जिले में वर्षा और हिमपात से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बदरीनाथ धाम सहित उंचाई वाले स्थानों पर जमकर हिमपात हो गया रहा है। वर्षा और हिमपात के चलते लोगों घरों के अंदर दुबकने को मजबूर हो गय है।
रविवार देर रात्रि से जिले के उंचाई वाले इलाकों में हिमपात शुरू हो गया था वहीं सोमवार सुबह से नीचले स्थानों पर वर्षा हो रही है। जिससे पूरे जिले में शीतलहर दौड़ गई है। वातावरण में ठंडक पैदा हो गयी है। लोग अपने घरों में दुबके हुए है। चमोली जिले के बदरीनाथ, हेमकुंड, औली, गौरसौं, नीलकंड, त्रिशुली, आली बुग्याल आदि स्थानों पर जमकर बर्फवारी हो रही है। और आधा इंच तक बर्फ जम भी गई है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!