शेयर करें !
posted on : April 25, 2022 8:38 am

गोपेश्वर (चमोली)। भारतीय सेना के जवान व श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने आस्था पथ पर पसरे हिमखंडों को काटकर हेमकुंड साहिब तक आवाजाही सुचारू कर दी है। भारतीय सेना के जवान और गुरुद्वारा मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादार रविवार को 15-20 फीट की ऊंचाई पर स्थित हेमकुंड गुरुद्वारा साहिब पहुंच गए हैं। हालांकि आस्था पथ पर ग्लेशियरों के बीच बनाए गलियारों में बस मौजूद होने से सामान्य आवाजाही के लिए मार्ग को दुरुस्त करने का काम सोमवार से शुरू किया जाएगा। बता दे सेना के जवान और गुरुद्वारा मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादार बीती 14 अप्रैल से आस्था पथ से बर्फ हटाने का कार्य कर रहे थे। पैदल मार्ग पर आवाजाही शुरू होने के बाद अब सोमवार से यहां ऊर्जा निगम की ओर से विद्युत लाइन सुधारीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि इस वर्ष गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब में सचखंड के कपाट 22 मई को ग्रीष्म काल के लिए खोले जाएंगे। गोविंदघाट से इस वर्ष की यात्रा के लिए पहला जत्था 19 मई को रवाना किया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!