posted on : September 9, 2025 8:16 pm

पोखरी (चमोली)। पोखरी विकास खंड के चांदनीखाल का आयुर्वेदिक अस्पताल वर्षों से डॉक्टर विहीन होने के चलते लोगों को स्वास्थ्य सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते लोगों ने चिकित्सक की नियुक्ति की मांग की है।

दरअसल बीते 4 सालों से चांदनीखाल का आयुर्वेदिक अस्पताल डाक्टर के बिना चल रहा है। इससे अस्पताल शो पीस बना है। लोगों को चिकित्सा सेवा लाभ नहीं मिल पा रहा है। चांदनी खाल व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप बर्त्वाल, कोषाध्यक्ष जगदीश नेगी, दिग्पाल नेगी, सूरत बर्त्वाल, जगमोहन सिंह बर्त्वाल, मुकेश नेगी, सुबेदार मातवर नेगी, कांडई चंद्रशिला के प्रधान भगत सिंह भंडारी, किमोठा के प्रधान हरिकृष्ण किमोठी, डुंगर के पूर्व प्रधान बलवंत सिंह परमार, गजेंद्र नेगी  आदि ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर कहा है कि 1960 के दशक में अस्पताल स्थापित किया गया था। इसके बावजूद चिकित्साधिकारी की तैनाती न होने से लोग परेशान हैं। मौजूदा समय में फार्मासिस्ट तथा वार्डब्वॉय के भरोसे अस्पताल चल रहा है। सीएससी पोखरी दूर होने के चलते लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से तत्काल चिकित्साधिकारी नियुक्ति की मांग की है। कहा कि डाक्टर की नियुक्ति नहीं हुई तो क्षेत्रीय जनता आंदोलन को विवश होगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!