गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के पीपलकोटी के सेमलडाला मैदान में गोपेश्वर संकुल की बौद्धिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दमखम दिखाया।
सेमडाला मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ बंड विकास संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने किया। इस दौरान विद्या भारती के जिला संयोजक अतुल शाह ने प्रतियोगिता के बारें में विस्तार से बताया। प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग साहित्यिक प्रश्न मंच में गोपेश्वर ने प्रथम स्थान और पीपलकोटी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में पीपलकोटी विद्यालय ने प्रथम तथा मायापुर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। गीत प्रतियोगिता प्राथमिक वर्ग में गोपेश्वर ने प्रथम और पीपलकोटी ने द्वितीय स्थान पाया। जूनियर वर्ग में चमोली ने प्रथम एवं पीपलकोटी ने द्वितीय तथा मायापुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। कला प्राथमिक वर्ग में जानवी आलिया, उत्तम व पावनी ने क्रमशः प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान बनाया। भाषण प्राथमिक वर्ग में गोपेश्वर विद्यालय ने प्रथम, मायापुर ने द्वितीय व पीपलकोटी ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में मायापुर ने प्रथम, चमोली ने द्वितीय व पीपलकोटी ने तृतीय स्थान बनाया। विज्ञान प्रश्न मंच प्राथमिक वर्ग में माणा-घिंघराण ने प्रथम और गोपेश्वर ने द्वितीय बनाया। जूनियर वर्ग में मायापुर प्रथम और चमोली द्वितीय स्थान पर रहे। मूर्ति कला प्रतियोगिता में पीपलकोटी विद्यालय प्रथम और मायापुर विद्यालय द्वितीय स्थान पर रहा। विज्ञान मॉडल में मायापुर प्रथम, चमोली द्वितीय एवं पीपलकोटी तीसरे स्थान पर रहा। अंत्याक्षरी प्रतियोगिता के प्राथमिक व जूनियर वर्ग में चमोली विद्यालय व पीपलकोटी विद्यालय क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। कबड्डी प्रतियोगिता प्राथमिक वर्ग में गोपेश्वर विजेता और पीपलकोटी उपविजेता बना। जूनियर वर्ग में चमोली विजेता व मायापुर उपविजेता रहा।
इस दौरान बंड विकास मेला समिति के पूर्व अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह कुलबीर सिंह बिष्ट, डॉ शरद, डॉ वेदा, अंजलि देवी, शर्मिला देवी, कुसुम देवी, संकुल प्रमुख दिनेश चंद्र मैंदोली, सह संकुल प्रमुख सुरेन्द्र सिंह रावत, अमर सिंह, भरत सजवाण, सुरेन्द्र रावत, डबल सिंह, देव फरस्वाण, जयपाल सिंह रोशनी नेगी, विनीता शाह, आभा नेगी, ताजवीर सती आदि मौजूद रहे।
