शेयर करें !
posted on : April 26, 2021 5:37 pm

बदरीनाथ (चमोली)। चमोली जिले में दो दिनों से साफ मौसम के चलते अब बदरीनाथ धाम में नगर पंचायत और देवस्थानम बोर्ड के कर्मचारियों की ओर से यात्रा तैयारियां तेज कर दी गई है। नगर पंचायत की ओर से जहां इन दिनों पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं देवस्थानम बोर्ड के कर्मचारियों की ओर से मंदिर परिसर को व्यवस्थित करने का कार्य शुरु कर दिया गया है।

बता दें कि आगामी 18 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिये खोले जायेंगे। जिसके लेकर धाम में देवस्थानम बोर्ड के साथ नगर पंचायत की ओर से यात्री सुविधाओं को दुरुस्त करने का कार्य शुरु कर दिया गया है। धाम में नगर पंचायत के 21 और देवस्थान बोर्ड 15 कर्मचारियों की ओर से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। धाम में नगर पंचायत के कर्मचारियों की ओर से साकेत चैराहे से मंदिर परिसर तक पैदल मार्ग पर पसरी बर्फ को हटाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं सार्वजनिक शौचालयों को व्यवस्थित करने का कार्य भी शुरु कर दिया गया है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया की धाम में यात्रा तैयारियों को लेकर कार्य किया जा रहा है। धाम के कपाट खुलने से पूर्व धाम में पैदल मार्ग, शौचालयों, पथ प्रकाश व आवासीय व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!