शेयर करें !
posted on : April 26, 2021 5:35 pm

जोशीमठ (चमोली)। जोशमीठ में जल संस्थान की लापरवाही के चलते रविवार देर रात्रि नृसिंह मंदिर पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे यहां पैदल पर आवाजाही खतरनाक हो गई है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से शीघ्र पैदल मार्ग सुधारीकरण की मांग उठाई है।

नृसिंह मंदिर वार्ड के सभाद गौरव नम्बूरी व हिमांशु नैनवाल का कहना है कि पैदल मार्ग पर जल संस्थान की पेयजल लाइन लम्बे समय से लीकेज हो रही थी। जिसके चलते यहाँ मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। ऐसे में यहां बुजुर्ग और बच्चों की आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। कहा कि मामले में नगर पालिका व जल संस्थान के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। इधर नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार ने कहा कि जल संस्थान को पेयजल लाइन का सुधारीकरण करने के लिये कहा गया है। पेयजल लाइन के दुरुस्त होते ही मार्ग को व्यवस्थित कर लिया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!