गोपेश्वर (चमोली)। कोरोना के बढते मामलों के बीच देवस्थानम बोर्ड की ओर से बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि में परिवर्तन की आशंकाओं पर विराम लगा दिया है। बोर्ड की ओर से पूर्व निर्धारित 18 मई को कपाट खोलने की जानकारी दी गई है।
देश और राज्य में बढते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जहां चमोली जिले में स्थित हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने के कार्यक्रम के रद्द होने बाद बदरीनाथ धाम की के कपाट खुलने को लेकर लोगों में संशय की स्थिति बनी हुई थी। जिस पर देवस्थानम बोड की ओर से विराम लगा दिया गया है। बदरीनाथ धाम के धर्माधिकार भुवन चंद्र उनियाल ने कहा कि जहां धाम में कपाट खुलने को लेकर तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। वहीं रावल भी राज्य में पहुंच चुके हैं। ऐसे में पूर्व निर्धारित तिथि पर धाम के कपाट खोले जाएंगे। हालांकि कपाट खुलने के दौरान भक्तों की मौजूदगी सहित यात्रा का संचालन को लेकर सरकार की ओर से निर्धारित कोविड गाइड लाइन के अनुसार किया जाएगा।
