शेयर करें !
posted on : April 4, 2021 4:56 pm

श्रीनगर गढवाल। मेरा गांव-स्वच्छ गांव अभियान के संयोजक इं. भवान सिंह रावत ने मां धारी देवी मंदिर परिसर मे स्वच्छता अभियान चलाकर आने वाले भक्तों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। मंदिर के रास्ते व नदी के किनारे से दस बोरे प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित कर निस्तारित किया। मंदिर का जाने वाले रास्ते में हाथ से बनाये गये कूड़ेदान भी लगाये गये। जिनकी प्रत्येक रविवार को सफाई की जायेगी। 

रावत ने कहा कि हम इस धरती से हमेशा कुछ न कुछ लेते रहते है, जबकि इसे देने की भी आवश्यकता है। जब भी देने का अवसर आता, हम पीछे रह जाते। यही कारण है, जब पर्यावरण खुद लेने पर आ जाती तो वह विकराल रूप ले लेती। रावत  अनेक गाँवो को मेरा गांव-स्वच्छ गांव मुहिम के तहत स्वच्छ गांव  बना रहे है। इस अवसर पर पं. मनीष पाण्डे, पं. राजेश पाण्डे, पं. कुलदीप पोखरियाल, देवेंद्र असवाल, बीरेन्द्र  रावत (बिट्टू ), अनीष गैरोला, अभिषेक बलोनी, अभीत नेगी, अनूप पुरी आदि लोग मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!