शेयर करें !
posted on : April 4, 2021 5:12 pm

रूद्रप्रयाग। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रविवार को संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले रूद्रप्रयाग में एक बैठक संपन्न हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि जब तक पुरानी पेंशन बहाली नहीं हो जाती तब तक  संघर्ष जारी रहेगा।

बैठक में बोलते हुए गढ़वाल मंडल महासचिव नरेश कुमार भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त संघर्ष मोर्चा की मुहिम पुरानी पेंशन को लेने के लिए अंतिम सांस तक लड़ते रहेंगें और पुरानी पेंशन बहाली के लिए सरकार हर संघर्ष के लिए तैयार है। जनपदीय अध्यक्ष अंकित रौथाण ने कहा कि सरकार को उनकी मांग पर सकारात्मक रूप सोचना होगा। बैठक के विशिष्ठ अतिथि महाविद्यालय अगस्त्यमुनि के डा. वीके शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जो संघर्ष किया जा रहा है वह सराहनीय है और सभी को इसमें सहयोग करना चाहिए। उपाध्यक्ष नीलम बिष्ट ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए संगठित रहने की आवश्यकता है। गढ़वाल मंडल महिला उपाध्यक्ष रश्मि गौड, जनपदीय संरक्षक रणवीर सिन्धवाल, उपाध्यक्ष महिला शशि चैधरी, देवेश देवशाली, दुर्गा प्रसाद भट्ट, उमेश, सन्दीप रावत, रजत कुमार,प्रवीण घिल्डियाल, अरविंद सकलानी,कुसुम भट्ट,माला राणा,संगीता त्रिपाठी, अजय भट्ट, कैलाश गाग्र्य, जयदीप शाह, पीयूश शर्मा आदि ने अपने विचार रखे। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के डॉ. विकास दुबे, सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स एसोसिएशन जनपद रुद्रप्रयाग अध्यक्ष व पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राजकीय प्राथमिक संघ प्रेम सिंह गुसाईं ने भी संघर्ष मोर्चे को अपना समर्थन दिया।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!