शेयर करें !
posted on : April 4, 2021 5:53 pm

जोशीमठ (चमोली)। आम आदमी पार्टी ने रविवार को बदरीनाथ विधान सभा क्षेत्र के जोशीमठ में एक बैठक कर सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को आम आदमी पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी देकर जनता के लिए नासूर बनी भाजपा और कांग्रेस को उखाड़ फैंकने की अपील की। कहा कि आप ही वह पार्टी है जो उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों के सपनों को साकार कर सकती है। 

रविवार को जोशीमठ  में आयोजित बैठक में पार्टी के संगठन मंत्री कुलदीप नेगी ने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस व भाजपा के लिए बारी-बारी से सत्ता का सुख भोगने का साधन बन कर रह गई है। इसीलिए दोनों की पार्टियां जनता के हितों को न सोच कर अपने हित साधने में लगी रहती है। अब जनता को चाहिए की इन दोनों की पार्टियों को सबक सीखाते हुए उत्तराखंड की सत्ता के बाहर का रास्ता दिखायें। पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अनुराग पोखरियाल ने कहा कि जब से उत्तराखंड में आप सक सशक्त विकल्प के रूप में उभरने लगा है तब से भाजपा व कांग्रेस डरी हुई है। और जो काम केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में किये है उन्हीं कामों को करने की बात कर जनता के बीच जा रहे है। उन्होंने कहा कि 20 वर्ष के इस उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा ने बारी-बारी से राज किया है तो क्यों नहीं अपने कार्यकाल के किये कार्यों को गिना कर जनता के बीच जाकर समर्थन नहीं मांगते। केजरीवाल माॅडल को क्यों  अपना कर समर्थन मांग रहे है। इससे साफ जाहिर है कि केजरीवाल माॅडल जनता को भा रहा है और जनता आम आदमी के साथ जुडकर इन दोनों पार्टियों को उखाडने का मन बना चुकी है। बदरीनाथ के पूर्व विधान सभा प्रभारी अनूप रावत ने कहा कि जिस तरह से जनता आप के साथ दिन प्रतिदिन अधिक से अधिक संख्या में जुड़ती चली जा रही है उससे साफ है कि उत्तराखं डमें भी परिवर्तन की बयार आने वाली है और जनता के सपनों का उत्तराखंड की कल्पना साकार होने वाली है। इस मौके पर जोशीमठ के मनोज मोल्फा, सौरभ भंडारी, मनोज पंखोली, आनंद सिंह बुटोला, जगमोहन सिंह नेगी, अमन कपरूवाण, सोहन नेगी, मनोज कुमार, कृष्णा सिंह, नवीन रावत, भूपेंद्र सिंह, अशोक राणा, कमलेश्व पंवार, दिनेश राणा, जसवीर, कृष्णा थपलियाल, संदीप आदि ने आप की सदस्यता ग्रहण की।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!