गोपेश्वर (चमोली)। सगर गांव के पास नाले पर स्कबर बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी चमोली को सौंपा है। सगर गांव निवासी कुंवर सिंह नेगी, आनंद सिंह, महानंद सिंह, रमेश सिंह बाल सिंह, लखपत सिंह सूरज सिंह ने कहा कि पालिका क्षेत्र के सगर गांव के नाले के पास से एनएच की सड़क से गुजर रहा है। वर्षात के समय में नाले में भारी पानी आने से सारा पानी लोगों के घरों, खेतों तथा सकलेश्वर मंदिर जाने वाले रास्ते में जाता है। पानी से स्थानीय लोगों को दिक्क्तों को सामना करना पड़ता है। मंदिर जाने बाले श्रद्वालुओं को भी आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कहा कि इस मामले में पूर्व मे भी एनएच के अधिकारियों से बार्ता की गई है। चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ के कपाट बंद होने से बाहनों की आवाजाही कम हो रही है। इस दौरान यहां नए स्कवर का निर्माण किया जा सकता है। उन्होनें इस मामले में जिलाधिकारी से एनएच के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए जाने की मांग की है।
posted on : October 31, 2025 7:07 pm
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
