शेयर करें !
posted on : April 15, 2021 5:15 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में गुरूवार को कोरोना के 15 नए मामले सामने आए है। गुरूवार को कर्णप्रयाग से 04, गौचर व जोशीमठ से 03-03 तथा नारायणबगड, घाट, गैरसैंण, देवाल व चमोली से 01-01 व्यक्ति की रिपोर्ट पाॅजिटिव मिली। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है। जिले में अब तक संक्रमितों की संख्या 3511 पहंुच गई है। हालांकि इसमें से 3461 लोग ठीक हो चुके हंै। जबकि 50 केस अभी एक्टिव हैं।

कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सभी जरूरी कदम उठा रहा है। जनपद वासियों को संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक दूरी रखने एवं मास्क पहनने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। जिला अस्पताल सहित गौचर, कर्णप्रयाग एवं जोशीमठ में भी ट्रू-नाॅट मशीन से भी कोविड टेस्ट किया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए जा रहे है। गुरूवार को 237 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से अभी तक 77149 व्यक्तियों के सैंपल आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से 64655 सैंपल नेगेटिव तथा 3511 सैंपल पाॅजिटिव मिले और 292 लोगों की रिर्पोट आनी बाकी है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!