शेयर करें !
posted on : April 26, 2021 5:19 pm

नंदप्रयाग (चमोली)। बदरीनाथ वन प्रभाग के नंदप्रयाग रेंज के सेम गांव के खेतों में एक गुलदार का शव मिला है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर गुलदार के शव को कब्जे में लेकर सोमवार को उसका पोस्टमार्टम करवाया।

नंदप्रयाग रेंज के क्षेत्राधिकारी बीएस परमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की सेम ग्राम पंचायत के खेत में एक गुलदार मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर गुलदार के शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया है ताकि उसकी मौत का कारण पता चल सके। बताया कि गुलदार की उम्र लगभग तीन वर्ष के आसपास है।  गुलदार खेत में मृत कैसे मिला इसकी जांच शुरू कर दी गई है। साथ पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। इस टीम में वन दरोगा चंद्रशेखर नाथ, भीम लाल कोहली, डा. गीताजंली, सब्बर सिंह नेगी आदि शामिल थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!