शेयर करें !
posted on : April 26, 2021 5:31 pm

सुमना क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही में जुटा बीआरओ

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले में पड़ने वाले सीमा क्षेत्र सुमना-2 में ग्लेशियर टूटने से आयी आपदा में बीआरओ के मजदूर इसकी चपेट में आ गये थे। सोमवार को तीन और शव मिलने के बाद इस आपदा में मरने वालों की संख्या 15 पहुंच गई है। तीनों शवों को आर्मी के हेलीकाप्टर से जोशीमठ लाया गया है। जहां उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

जिला प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार  सोमवार को सुमना-2 में ग्लेशियर आपदा में बचाव व राहत कार्य के दौरान तीन और शव बरामद हुए है। अब मृतकों का आंकडा 15 पहुंच गया है। अभी भी रेस्क्यू अभियान जारी है। सभी शवों को आर्मी के हेलीकाप्टर से जोशीमठ लाया जा रहा है जहां उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

बता दें कि सीमावर्ती क्षेत्र सुमना-2 में शुक्रवार की सांय को ग्लेशियर के टूटने से इसकी चपेट में बीआरओ की ओर से निर्माणाधीन सीमा सड़क के मजदूर आ गये थे। जिसमें से 10 लोगों की मौत की सूचना थी। जिसके बाद आर्मी, बीआरओ, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के जवानों ने यहां पर मोर्चा संभालते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया था। बताया गया कि यहां पर 402 मजदूर सड़क निर्माण के कार्य में जुटे हुए थे। जिसमें से 377 को सुरक्षित निकाल दिया गया था। 15 शव मिलने के बाद अभी तीन लोग लापता बताये जा रहे है जिनकी खोजबीन जारी है।

 

 

बीआरओ जुटा वाहनों की आवाजाही के लिए रास्ता खोलने में

सुमना क्षेत्र में ग्लेशियर व बर्फवारी से सड़क मार्ग बंद हो गया था। जिसे खोलने में बीआरओ की मशीन व मजदूर क्षेत्र में हुई घटना के बाद से ही वाहनों के लिए रास्ता खोलने में जुटा हुआ है। यहां बीआरओ की ओर से जेसीबी मशीनों व मजदूरों को बर्फ हटाने के कार्य में लगे हुए है। जल्द ही वाहनों की आवाजाही सुचारू हो जायेगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!