शेयर करें !
posted on : January 13, 2026 8:09 pm

गोपेश्वर (चमोली)। यह अजब-गजब संयोग ही बन रहा है कि बुधवार को मकर संक्रांति के पर्व पर पंच प्रयागों में से एक कर्णप्रयाग संगम पर सती माता अनसूया देवी तथा चंडिका माता की उत्सव डोलियां एक साथ स्नान करेंगी। दरअसल दशोली ब्लॉक के खल्ला गांव की अनसूया देवी की रथ डोली 51 वर्षों बाद देवरा यात्रा पर निकली है। केदारनाथ, कालीमठ, ओकारेश्वर  मंदिर ऊखीमठ के भ्रमण के बाद देवडोली बदरीनाथ भगवान को मिलने बद्रीकाश्रम पहुंची। इसी दौरान स्वर्गारोहणी में स्नान के बाद रथ डोली पैनखंडा, दशोली, पोखरी के बाद  अब कर्णप्रयाग ब्लॉक के गांवों के भ्रमण पर निकली है। नंदादेवी राजजाता यात्रा के पहले पडाव ईडा बधाणी प्रवास के पश्चात देवडोली बुधवार को कर्णप्रयाग स्थित संगम में माघ स्नान करेगी।

इसी तरह पोखरी ब्लॉक के जिलासू की चंडिका माता भी देवरा यात्रा पर निकली है। विभिन्न गांवों के भ्रमण के पश्चात देव डोली बुधवार को कर्णप्रयाग स्थित संगम पर माघ स्नान करेगी। इस दौरान दोनों देव डोलियों का अदभूत मिलन तो होगा ही अपितु सामुहिक स्नान की धार्मिक क्रियाओं का संपादन भी होगा। वैसे भी माघ स्नान पर पंच प्रयागों में स्नान की परंपरा अनादिकाल से चली आ रही है। इस बार यह अद्भूत संयोग ही है कि खल्ला गांव की अनसूया की रथ डोली तथा जिलासू की चंडिका माता की देवी डोलियां एक साथ माघ स्नान करने जा रही है। वैसे भी माघ स्नान पर पंच प्रयागों में धार्मावलंबियों का जमावाड़ा लगता है। इस बार भी यह जमावाडा देखने को मिलेगा। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!