गोपेश्वर/पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के राजकीय बालिका इंटर कालेज पोखरी में पीटीए का गठन करते हुए रमेशचंद्र भट्ट को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया।

पीटीए गठन में प्रधानाचार्य विजया लक्ष्मी रावत को पदेन उपाध्यक्ष, पुष्पा चौधरी  को सचिव, अंग्रेजी प्रवक्ता रेखा पटवाल राणा को सह सचिव चुना गया। कार्यकारिणी में अभिभावकों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया। प्रवक्ता गम्भीर सिंह असवाल ने बोर्ड परीक्षा/गृह परीक्षा के परिणाम की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय की समस्याओं परभ् भी चर्चा की गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेशचन्द्र भट्ट ने सभी अभिभावकों का आभार जताते हुए शैक्षणिक गतिविधियों में सहयोग की अपील की।

इधर, दशोली विकास खंड के राजकीय इंटर कॉलेज मैठाणा में पीटीए का गठन करते हुए कमला रावत को अध्यक्ष पद पर चुना गया। पीटीए के गठन में प्रधानाचार्य धनसिंह घरिया व विभा थपलियाल को उपाध्यक्ष, विनीता देवी को उप सचिव बनाया गया। इस अवसर पर पूर्व पीटीए अध्यक्ष शिवप्रसाद डिमरी, एसएमसी अध्यक्ष दर्शन सिंह फरस्वाण, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत,सदस्य पुष्कर सिंह फरस्वाण, रणजीत सिंह, विनोद कोहली, विनीता देवी, किरण देवी, पूजा देवी, पीएस कंडेरी, टीएस परमार, राकेश मैखुरी, विनोद सिंह, उमेश बिष्ट, मंजू पुरोहित, संगीता कोहली, मीना नौटियाल, ललिता नौटियाल , मदन सिंह कनूड़ी, जगत राणा, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!