शेयर करें !
posted on : February 22, 2024 5:52 pm

-राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय वीणा के वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह में शिक्षिका का हुआ सम्मान

-महिला मंगल दलों नें सांस्कृतिक कार्यक्रमो की दी शानदार प्रस्तुति

गोपेश्वर (चमोली)। शैलेश मटियानी पुरूस्कार के लिए चयनित शिक्षिका कुसुमलता गडिया का गुरूवार को चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय वीणा में आयोजित वार्षिक उत्सव में ग्रामीणों ने सम्मानित किया। लोगो ने शिक्षिका का बेटी की तरह स्वागत किया। ग्रामीणो ने शिक्षिका की तारीफ करते हुये कहा कि हमारे बच्चो को बेहतर शिक्षा मिल रही है।

गौरतलब है कि सीमांत जनपद चमोली के पोखरी ब्लॉक के राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय वीणा की शिक्षिका कुसुमलता गडिया का भी चयन शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2023 के लिए हुआ है। राज्य में शिक्षा के उन्नयन एवं गुणात्मक सुधार के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 17 शिक्षकों को “शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2023” मिलेगा। प्रारम्भिक शिक्षा के 11 शिक्षको, माध्यमिक के पांच और प्रशिक्षण संस्थान के एक शिक्षक को ये सम्मान मिलेगा।  शिक्षा का वीणा मॉडल आज लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है। शिक्षिका के भगीरथ प्रयासों, जिद्द, जुनून, मेहनत और ललक नें शिक्षा के मंदिर की तस्वीर बदल कर रख दी है।

गुरूवार को विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजिन किया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये साथ ही गांव की महिला मंगल दलों में भी कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर अध्यापिका वीणा पाणी, उर्मिला रावत, राकेश त्रिपाठी, शोभा भण्डारी, प्रधानाध्यापक राउमावि वीणा राकेश चंद चमोली, जीत सिंह रावत, दीपक कण्डारी, मुकेश भट्ट, सुमित चौधरी, वीणा तल्ला प्रधान मदन सिंह, महिला मंगल दल अध्यक्ष शोभा देवी, अध्यक्ष रंजना देवी, कुंवर सिंह, सिताब सिंह, देवेश्वरी देवी, कुंवर सिंह, कपिल देव आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!