गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड आयुष विभाग की ओर से पुलिस मैदान गोपेश्वर में 25 फरवरी से तीन दिवसीय आयुष्कामीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न विधाओं के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से बीमारियों का उपचार किया जाएगा।

जानकारी देते हुए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी चमोली ने बताया कि गोपेश्वर के पुलिस मैदान में आगामी 25 से 27 फरवरी से आयुष विभाग की ओर से आयुष्कामीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक बीमारियों के उपचार और दवाओं का वितरण करेंगे। इस शिविर में डिजिटल नाडी परीक्षण, मर्म चिकित्सा, अग्नि कर्म, पंचकर्म चिकित्सा परामर्श, लीच थैरेपी, होम्योपैथिक चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने आम जनमानस से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!